अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन युवा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष को किया गया मनोनीत

बहजोई(एनजीएक्स) अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन युवा उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश सांघी पूर्व सांसद के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष युवा एवं मंडल प्रभारी अमित वार्ष्णेय व जिला अध्यक्षों की सहमति से निम्नलिखित जनपदों एवं महानगर में युवा जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष को मनोनीत किया गया
आगरा महानगराध्यक्ष हेमन्त मित्तल, प्रशांत अग्रवाल संभल, अचिंत अग्रवाल बिजनौर,दीपक बंसल अमरोहा,शोभित गुप्ता मुजफ्फरनगर, सचिन सर्राफ हापुड़, संजीव अग्रहरि लट्टू सोनभद्र, हेमंत खंताल झांसी,राहुल जैन मोदी ललितपुर, रजनीश गुप्ता जालौन, रितेश अग्रहरि सोल्डी फतेहपुर, हिमांशु वार्ष्णेय अलीगढ़, प्रज्वल बरनवाल रजत भदोही को चुना गया।